अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण; पंवार बोले- विद्यार्थी व्यक्तित्व विकाश में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका

Jan 10, 2026 - 15:56
 0
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण; पंवार बोले- विद्यार्थी व्यक्तित्व विकाश में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका

पाली (राकेश कुमार लखारा) शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय विद्यालयों में चल रहे औचक निरीक्षण के तहत विभागीय अधिकारियों द्वारा  शनिवार को राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
 इसी क्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक तेज सिंह पंवार ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा गंगा,महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कारवाड़ा, गुंडासरी, कुंडाल, चामुंडेरी राणावतान आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पोषाहार व्यवस्था, शिक्षण कार्य, प्रखर राजस्थान, पुस्तकालय, कार्मिक उपस्थिति पंजिका एवं विद्यालयों की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षण में निरंतरता, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बात कही। इस मौके पर भोपाल सिंह, रघुवीर सिंह,संजय कुमार, निशा शर्मा, माणक चंद,जितेंद्र कुमार,विनोद परिहार,सुरेश कुमार, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................