वाटर पांईट पर टाईगर की रोमांचक साइटिंग

Jan 11, 2026 - 12:24
 0
वाटर पांईट पर टाईगर की रोमांचक साइटिंग

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर सरिस्का बाघ अभ्यारण की सदर रेंज स्थित काला कुआं वॉटर पॉइंट पर टाइगर एसटी -21 युवराज की साइटिंग होने से सफारी करने वाले टूयूरिस्ट काफी उत्साहित नजर आए।
 टूयूरिस्टों ने टाइगर का पानी पीते हुए दृश्य अपने कैमरे में कैद किया और काफी देर तक टूरिस्टों ने टाइगर का दीदार किया उसके बाद टाइगर अंदर झाड़ियों में चला गया । जैसे ही सफारी जिप्सी काला कुआं क्षेत्र वाटर पॉइंट पर पहुंची तो टाइगर युवराज झाड़ियों से निकल कर पानी पीने के लिए वाटर पॉइंट पर आया और पानी पीने लगा टाइगर युवराज की पानी पीते हुए परछाई भी पानी में देखी गई इन दिनों सदर रेंज में टाइगर टाइग्रेस की जमकर खूब साइटिंग हो रही है ऐसे में टूरिस्ट भी सरिस्का घूमने के लिए पहुंच रहे है नववर्ष पर भी सरिस्का में ट्यूरिस्टो की जबरदस्त भीड़ भाड़ थी और होटल सहित सफारी करने वाली जिप्सी भी फुल चल रही थी लेकिन अब सरिस्का ओर बफर क्षेत्र में टाइगर टाइग्रेस ओर शावकों की साइटिंग के चलते विदेशी टूरिस्ट भी सरिस्का घूमने पहुंच रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................