डॉ धीरेंद्र सिरोही बने राजस्थान से सेवारत होम्योपैथिक संघ डीग के जिलाध्यक्ष ,अन्य पदाधिकारी का भी हुआ निर्विरोध निर्वाचन
डीग , राजस्थान( नीरज जैन) डीग जिले के सेवारत होम्योपैथिक चिकित्सकों की बैठक रविवार को डीग में राजकीय जिला चिकित्सालय डीग के पी एम ओ डॉ जितेंद्र सिंह फौजदार के मुख्यातिथ्य और डॉक्टर एकता अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें सर्व सम्मति से राजस्थान सेवारत होम्योपैथी चिकित्सक संघ जिला डीग की जिला स्तरीय कार्यकारणी का गठन किया गया। संघ की मीडिया प्रभारी डॉ सावित्री देवी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से डॉ धीरेंद्र सिरोही को जिला अध्यक्ष , उपाध्यक्ष डॉ सुनील शर्मा , संरक्षक डॉ एकता अग्रवाल , महासचिव डॉ जोनिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ भूमिका सैनी तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ सीमा देवी को निर्वाचित किया गया ।इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पी एम ओ डॉ जितेंद्र फौजदार ने सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों से अपने कर्तव्य का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आव्हान किया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र सिरोही ने कहा कि वह वह सभी नव निर्वाचित पदाधिकारीयो के सहयोग से होम्योपैथिक चिकित्सकों की समस्याओं को सरकार और उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर उनका निराकरण कराने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान होम्योपैथी चिकित्सा संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ राजेश मीणा , डॉ राजेश मीणा,डॉ भेद राम ,डॉ रश्मि मीणा , नर्सिंग अधीक्षक बच्चू सिंह आदि मौजूद थे।