गोविंदगढ़ में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार: फोन पे पर 'गलती से ट्रांसफर' का झांसा देकर करता था ठगी
अलवर के गोविंदगढ़ में पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 'साइबर संग्राम अभियान 2.0' के तहत की गई। आरोपी गूगल पे और फोन पे पर 'गलती से पैसे ट्रांसफर' होने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था।
पुलिस ने आरोपी अकरम पुत्र रईसुद्दीन को हरसौली, थाना गोविंदगढ़ से पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अकरम सोशल मीडिया पर पैन-पेंसिल पैकिंग संबंधी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। इसके अलावा, वह विभिन्न अकाउंट या फोन पे पर 'गलती से फर्जी पैसे डालने' का बहाना बनाकर ऑनलाइन ठगी करता था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने कई लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।