रात ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, एक की मौत दो घायल

Jan 13, 2026 - 13:00
 0
रात ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, एक की मौत दो घायल

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदोली बाईपास पर सोमवार देर रात ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को जयपुर रैफर किया गया है, वहीं दूसरे का उपचार अलवर के सामान्य चिकित्सालय में जारी है।
जानकारी के अनुसार रैणी थाना क्षेत्र के भीटोली गांव निवासी नरेंद्र सिंह राजपूत अपने पड़ौसी धर्म सिंह राजपूत और पिकअप चालक छोटेलाल के साथ अपनी बहन के यहां पेहल मुंडावर भैंस छोड़ने गया था। लौटते समय कांदोली बाईपास के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में नरेंद्र सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धर्म सिंह राजपूत को गंभीर हालत में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पिकअप चालक छोटेलाल की हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।
 परिजनों के अनुसार हादसे के अगले दिन ही नरेंद्र सिंह की पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक के चचेरे भाई सोनू ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र सिंह की जेब में करीब 67 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन थे, जो हादसे के बाद गायब मिले। 
इस संबंध में राजगढ़ थाने को सूचना दे दी गई है। राजगढ़ कोठी नारायणपुर चौकी पुलिस ने मृतक का अलवर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मामले जांच घटना की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................