भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई
खैरथल (हीरालाल भूरानी) भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी के नेतृत्व में खैरथल भाजपा जिला अलवर उत्तर कार्यालय पर पटाखें फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
जिला महामंत्री पवन यादव ने बताया कि नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खुशी में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।
जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए युवा नेतृत्व में 14 करोड़ भाजपा कार्यकर्ता संकल्प शक्ति के साथ आगे बढ़ेंगे।
इस दौरान जिला महामंत्री पवन यादव मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा मंडल उपाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश माँधू बलविंदर सिंह महामंत्री प्रकाश यादव तरुण दुलानी पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा सुभाष जांगिड़ संजय जाटव मंत्री रिंकेश योगी करण यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सैनी डॉ अनिल मांधू आई टी सेल प्रमुख धीरज यादव सुनील राजपलानी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।


