प्राचीन बाग वाला शिव मंदिर में तुलसी विवाह का भव्य आयोजन

Nov 2, 2025 - 16:26
 0
प्राचीन बाग वाला शिव मंदिर में तुलसी विवाह का भव्य आयोजन

 भिवाड़ी (मुकेश कुमार) टपूकड़ा में देवउठनी एकादशी के अवसर पर प्राचीन बाग वाला शिव मंदिर परिसर में तुलसी शालिग्राम विवाह का भव्य आयोजन किया गया। यह विवाह समारोह धार्मिक उल्लास और भक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। टपूकड़ा के बाग वाला प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी मोनू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भजन कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारंभ हुआ, सुबह 11:15 बजे प्राचीन पंचायती हनुमान मंदिर से तुलसी विवाह की बारात ढोल और डीजे के साथ निकाली गई। बारात में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया, श्रद्धालु नाचते गाते हुए मुख्य बाजार से होते हुए बाग वाला मंदिर पहुंचे तथा महिलाओं ने भगवान शालिग्राम की आरती उतारी और फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। पंडित मनीष शर्मा ने विधि विधान से माता तुलसी और भगवान शालिग्राम जी का विवाह संस्कार संपन्न कराया। विवाह के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा 151 तुलसी के पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर समाज सेवी टीटू गर्ग, जयपाल गर्ग, दुलीचंद खेड़ापति, अमरचंद गर्ग, देवेंद्र गर्ग, हितेश खेड़ापति, संदीप अग्रवाल, मोनू गर्ग, सुरेश चौधरी, हर्ष शर्मा, पवन बंसल, तथा राजेंद्र यादव सहित क्षेत्र की बहुत सी महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है