बसंत पंचमी पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोपालगढ़ में सरस्वती पूजन व जर्सी वितरण, मेगा पेटीएम का आयोजन

Jan 23, 2026 - 14:17
 0
बसंत पंचमी पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोपालगढ़ में सरस्वती पूजन व जर्सी वितरण, मेगा पेटीएम का आयोजन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम सिविल लाइन स्कूल गोपालगढ़ में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां शारदे की विधिवत पूजा-अर्चना कर शिक्षा एवं संस्कारों को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को गर्म जर्सी वितरित की गई।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ गोपालगढ़ कॉलोनी निवासी पहलाद सिंह प्रेमी, बाबूलाल जैन, ब्रजकिशोर बंसल, भगवान सिंह फौजदार, सत्यप्रकाश, पदम राजपूत, राजेंद्र जैन, अशोक सैनी, उमाशंकर सैनी सहित प्रेमी विकास मंडल के सदस्यों ने मां सरस्वती को नमन कर पूजा-अर्चना की।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह कुंतल ने बताया कि इस शुभ अवसर पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के ब्रांच मैनेजर संदीप प्रजापत, श्वेता सिंह, पुलकित खंडेलवाल एवं दिव्य कुमार द्वारा सीए अतुल मित्तल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गई।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती भावना धनकर ने बताया कि राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत विद्यालय में कृष्ण भोग एवं मेगा पेटीएम का आयोजन भी किया गया। प्रार्थना सभा में सामूहिक राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। पोषाहार प्रभारी अनूप कुमार एवं सह प्रभारी बबीता चौधरी ने जानकारी दी कि कृष्ण भोग के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
मेगा पेटीएम के दौरान नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लगभग 180 अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान कक्षा अध्यापकों एवं विषय अध्यापकों ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विस्तृत चर्चा की तथा अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, निधि खंडेलवाल, रजनी राठी, राजीव सिंह फौजदार, दलबीर सिंह, प्रिया रानी, कुंवर सिंह, रोहतास सिंह, गार्गी, नेहा जैन, उमा, अनूप सिंह, बबीता कुमारी, मुनेंद्र सिंह, अंजू कुमारी, वीरेंद्र शर्मा, कुलदीप सिंह, गौतम सिंह, रेनू सिंह, मछला, अनिता कुमारी, ममता, अजीत, कृष्णा सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह कुंतल द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................