मंगोलाकी स्कूल में सरस्वती मां की मूर्ति की हुई स्थापना
कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के ग्राम मंगोलाकी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती की मूर्ति की विधिवत स्थापना की गई।
प्रधानाचार्य ज्योतिषणा बंसल ने बताया कि विधालय प्रांगण में माँ सरस्वती मूर्ति की स्थापना स्वः भौती देवी एवं स्व. कन्हैया लाल मीणा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र- पुत्रवधु विजेंद्र मीणा वरिष्ठ अध्यापक एवं रुकमनी देवी पूर्व सरपंच तथा चतर सिंह मीणा एवं लच्छो देवी के सहयोग से किया गया।
इस मौके पर भीम सिंह एवं सरपंच राजन्ति रामचरण शर्मा, सचिव लेखराज गुर्जर, रवि वकील, सतीश, रामोतार, पूरन मास्टर, भगवान सैनी उप सरपंच राधे सैनी, गिर्राज शर्मा, खिल्लू पटेल, रामप्रताप मास्टर, घिश्या राम, राकेश, संजय शर्मा, गंगा सहाय चौधरी, किशन,शिवलाल चौधरी,भवर सिंह, मंगतू, कैलास, खूबी राम, वच्चू, समय सिंह, हंस राज, मुनेश, छज्जू आदि मौजूद थे।