राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर व नवमतदाताओ का किया सम्मान

Jan 25, 2026 - 14:07
 0
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर व नवमतदाताओ का किया सम्मान

महुवा (अवधेश अवस्थी)  महुवा उपखंड मुख्यालयपर रविवार कोभारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार  16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपखंड स्तर पर टीकाराम पालीवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुवा में आयोजित किया गया। 

जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रेशन पदाधिकारी (एसडीएम) महवा सुश्री मनीषा रेशम मीणा द्वारा नव मतदाताओं को ऑनलाइन NVSP एवं Voter Help Line App एवं अब वर्ष में चार मौके (1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर) मतदाता बनने से बिल्कुल ना चुके के बारे में मतदाताओं को अवगत कराकर थीम MY INDIA, MY VOTE (मेरा भारत, मेरा वोट) एवं टैग लाइन Citizen the Heart of Indian Democracy एवं लोगो प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया गया।

साथ ही “मतदाताओं में नागरिक की जिम्मेदारी, स्वाभिमान की भावना एवं लोकतंत्र में मतदान का महत्व” के लिए प्रेरित किया गया एवं कार्यक्रम के शुभारंभ में “हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे” की शपथ दिलाई गई।

इस दौरानसुपरवाइजर व बीएलओ द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नव मतदाता, विशेष योग्यजन मतदाता, शतायु मतदाता, टीजी मतदाता का सम्मान कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक बूथ पर बीएलओ द्वारा नव मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरानसहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन पदाधिकारी (तहसीलदार)  पृथ्वीराज मीना ने कार्यक्रम में सभी नव मतदाताओं के नाम जोड़ने पर सभी को बधाई दी एवं लोकतंत्र में मतदाता के प्रत्येक मत का समान महत्व होने की समझाई।

इस अवसर पर सीबीईओ  कमलेश मीना, प्रधानाचार्य चंद्रकांत शर्मा, चुनाव प्रभारी  सुरेश शर्मा, कुलदीप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अशोक, राकेश यादव, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी, ब्लॉक स्वीप समन्वयक  रोहिताश शर्मा,  रमेश गुर्जर, नायब तहसीलदार मामराज शर्मा व समस्त सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................