जिला कलैक्टर ने किया ग्रामोत्थान शिविर का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

Feb 6, 2026 - 13:14
 0
जिला कलैक्टर ने किया ग्रामोत्थान शिविर का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम ढिगावडा में लग रहे ग्रामोत्थान शिविर के निरीक्षण के लिए जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला पहुंची। इस दौरान शिविर में उन्होंने कृषि, पशुपालन, कॉपरेटिव, राजस्व, ऊर्जा, चिकित्सा विभाग सहित एक दर्जन विभागों की स्टालों को देखा। जहां उन्होंने जानकारी ले विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने बताया कि ढिगावडा में लग रहे ग्रामोत्थान शिविर का निरीक्षण किया।
 उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले। शिविर में उच्च स्तर की अधिकारी भी मौजूद रहते है। इस मौके पर एसडीएम सीमा मीना, तहसीलदार कल्याण सहाय, विकास अधिकारी विक्रम गुर्जर सहित स्थानीय एवं जिले के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................