तिलकपुर धाम आश्रम मे मनाया होली मिलन समारोह

Mar 4, 2026 - 10:09
 0
तिलकपुर धाम आश्रम मे मनाया होली मिलन समारोह

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) क्षेत्र के तिलकपुर धाम में दो दिवसीय होली महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। पूर्णिमा पर होली मिलन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने तिलकपुर धाम के पीठाश्वर महन्त श्री बालक दास महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया। जिसमें राजस्थान सहित उत्तप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। परमहंस सदगुरु श्री हरचंद दास सत्संग ट्रस्ट के सदस्य व मीडिया प्रभारी नरेन्द्र तिलकपुर ने बताया कि हर पूर्णिमा की भांति इस पूर्णिमा पर परमहंस सदगुरु हरचंद दास आश्रम में रात्रि को विशाल सत्संग का आयोजन किया
गया ।जिसमें कई पार्टियों के द्वारा सत्संग में हिस्सा लिया। परमहंस सदगुरु हरचन्द दास ट्रस्ट द्वारा सुबह हवन का आयोजन किया गया। जिसमें पति पत्नी सहित एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई। इसके बाद पूर्णिमा की रस्म निभाते हुए तिलकपुर धाम के बालकदास महाराज का श्रद्धालुओं ने शॉल उड़कर साफा बंधन कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया।
आयोजन के बाद 11 बजे से देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया। इस बार भंडारे का आयोजन लक्ष्मीनारायण धमरेड राजगढ़ की ओर  से किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष भक्तों ने प्रसादी  ग्रहण की । इस अवसर पर दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।महंत बालक दास जी महाराज ने बताया है  कि आगामी पूर्णिमा महोत्सव पर भंडारे का आयोजन राजेश जाट तिलकपुर की तरफ से किया जायेगा। इस अवसर पर तिलकपुर धाम के पीठाधीश्वर महंत बालक दास जी महाराज ,डॉ. रमेश चंद, सुखचन्द फौजी,राजेश जाट,आजम खान, केवल राम गुर्जर, डॉ.मातादीन बिसारिया ,गोपी भाई, सेवादार अमर सिंह, मोहन लाल, विश्राम दत्त, सतेन्द्र यादव, रामवीर,सुरेश प्रधान आगरा ,रमेश लालपुरिया, विष्णु गुर्जर भावली , राजेंद्र फौजी तिलकपुर, बृजलाल सैनी,मा.प्यारे लाल नंदराम वकील, मनोहर लाल बाबू जी , बिजन मीणा, महंत फलाहारी दास , मनोरी, सरदार जसपाल सिंह, ललित नाथ,धनसिहं बैरवा आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है