बानसूर के कराणा में आपसी मारपीट मे 7 घायल

Jul 25, 2023 - 19:26
 0
बानसूर के कराणा में आपसी मारपीट मे 7 घायल

बानसूर,अलवर (गोपाल कृष्ण)

बानसूर के कराणा में आपसी मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमे करीब 3 महिला और 4 पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल अलवर के रहने वाले है और कराणा रिश्तेदारी में मिलने के लिए कराणा के रुझाना वाली ढाणी में आए थे। इसी दौरान रिश्तेदारों ने मारपीट कर दी। सभी घायलों को बानसूर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर बानसूर थाना पुलिस उप ज़िला अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पीड़ीत सागर सैनी निवासी अलवर ने बताया कि मेरे मामा की लड़की 9 जुलाई को हमारी रिश्तेदारी में एक लड़के के साथ आ गई थीं। जिसको लेने के लिए आज कराणा गांव आए थे। हम जैसे ही वहा पहुंचे तो उन लोगो ने हमारे साथ लाठी डंडों और पत्थरों से हमारी गाड़ी को तोड़ दी और हमारे साथ मारपीट कर दी। मारपीट में 7 महिला पुरुष घायल हो गए। घायलों में भानसिंह, बलराम, काजल, दौलत, राजवती, सागर और भगवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल अलवर के रहने वाले हैं। सागर सैनी ने बताया कि कृष्ण और कालूराम सहित उनकी महिलाओं ने लाठी डंडों से मारपीट की है।

पुलिस थाने एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि अलवर शहर से कराणा में एक लड़की लेकर आए थे। इन लोगों की यहां पहले रिश्तेदारी है। लड़की की दो बहनों की यहां शादी हो रखी है। रिश्तेदारी का मामला है। यहां आने पर किसी बात की लेकर आपस में मारपीट हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। अभी पीड़ीत की ओर से मामला दर्ज नही करवाया गया है। मामला दर्ज होने पर कार्रवाई की जायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................