तहसील मुंडावर के लिए ऐतिहासिक गौरव का क्षण: उलाहेड़ी गांव के आर्यन यादव ने UPSC में ऑल इंडिया 31 वी रैंक हासिल की

Mar 8, 2026 - 10:48
 0
तहसील मुंडावर के लिए ऐतिहासिक गौरव का क्षण: उलाहेड़ी गांव के आर्यन यादव ने UPSC में ऑल इंडिया 31 वी रैंक हासिल की

मुंडावर (देवराज मीणा)  मुंडावर के समीपवर्ती ग्राम उलाहेड़ी निवासी जसवंत यादव के पुत्र आर्यन यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 31वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही ग्राम उलाहेड़ी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने आर्यन व उनके परिवार को बधाई दी।
आर्यन यादव ऐसे परिवार से आते हैं, जिसका प्रशासनिक सेवाओं से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके चाचा सुरेंद्र यादव खैरथल-तिजारा में एडीएम पद पर रह चुके हैं। वहीं उनके ताऊ के पुत्र अमित यादव दिल्ली में आईएएस पद पर कार्यरत रह चुके हैं। परिवार के एक अन्य सदस्य भी पर्यावरण मंत्रालय में आईएएस पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा गणपत राम यादव भी पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके हैं।

आर्यन यादव के दादाजी दुर्गा प्रसाद यादव ग्राम पंचायत उलाहेड़ी में तीन बार सरपंच पद पर रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही है। परिवार में कई सदस्यों के प्रशासनिक सेवाओं में रहने के कारण आर्यन को शुरू से ही प्रेरणा मिलती रही, जिसका परिणाम आज उनकी इस बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है।

आर्यन की इस उपलब्धि पर ग्राम उलाहेड़ी सहित मुंडावर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है