कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडीलाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा ने पाड़ली ग्राम में सुड्डा दंगल में लिया भाग; सीसी सड़क सड़क का किया उद्घाटन

Mar 8, 2026 - 19:15
 0
कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडीलाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा ने पाड़ली ग्राम में सुड्डा दंगल में लिया भाग; सीसी सड़क सड़क का किया उद्घाटन

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पाडली में रविवार को सीसी सड़क का  उद्घाटन कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल  मीना व विधायक राजेंद्र मीणा ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा का घोड़ी पर बैठाकर नेशनल हाईवे से  ग्राम पाड़ली स्थित कार्यक्रम स्थल तक बैंड बाजा के साथ नाचते गाते लाकर पुष्प हार पहनाकर किया  इस अवसर पर पाडली गांव के पंच पटेलो ने पुनर्गठन में पाडली गांव को नवीन ग्राम पंचायत बनाने व गांव में सीसी सड़क बनाने को लेकर डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का गर्म जोशी के साथ स्वागत करते हुए आभार जताया 

इस दौरान डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी  इस दौरान डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने पाड़ली गांव में आयोजित सुड्डा दंगल में शामिल होकर समृद्ध लोक संस्कृति और लोकगीतों का रसास्वादन किया। 

इस मौके पर डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखने का अच्छा माध्यम हैं बल्कि समाज को अपनी जड़ों और संस्कृति से भी जोड़कर रखते हैं।
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सुद्धा दंगलों के माध्यम से हमारी आने वाली पीढ़ी हमारी संस्कृति से अवगत होती है इसके साथी ऐसे कार्यक्रमों से भाईचारा बढ़ता है
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आप सबके सहयोग मेहनत से आप लोगों ने मुझे से राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा में भेजा है मैं विधानसभा में आप सब की आवाज बनकर आप सब की मांगों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी ने रहने दी जाएगी

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि  समस्त बस्ती माता द्वारा आयोजित स्वागत-सम्मान समारोह, विशाल सुड्डा दंगल कार्यक्रम एवं NH-21 से पाड़ली गांव में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम आप सब ने मुझे आमंत्रित किया उसके लिए समस्त ग्रामवासियों का उत्साह, प्रेम और स्नेहपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ, जिसके लिए आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर दर्जनों जनप्रतिनिधि सहित गांव के पंच पटेलो  सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................