टहला में गृह राज्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर सर्वसमाज ने किया अभिनंदन
टहला के देवनारायण भगवान मंदिर परिसर में शिक्षा जन कल्याण संस्थान मोती महल के तत्वाधान में आयोजित मूर्ति अनावरण प्रतिभा सम्मान समारोह, मेला और भंडारे के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम का टहला बस स्टैंड पर सर्वसमाज के लोगों द्वारा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दयानंद लाम्बा के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने डीजे की स्वर लहरियों के बीच जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर दयानंद शर्मा, महेंद्र बोकण, रघुनंदन सैन अनिल गुप्ता, महादेव गुर्जर, मानसिंह शक्काला, रूपराम बराणा,कैलाश विजय, दीपेश शर्मा, मोहन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।