चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; आरोपी माँ गिरफ्तार

Apr 28, 2026 - 16:19
 0
चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; आरोपी माँ गिरफ्तार

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)। राजगढ़ थाना पुलिस ने पुराना राजगढ़ क्षेत्र में हुई मासूम बालिका की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी माँ को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस आरोपी महिला को घटनास्थल पर लेकर पहुँची, जहाँ वारदात का मौका तस्दीक करवाया गया।

थानाधिकारी राजेश मीना के अनुसार, बीती 17 अप्रैल 2026 को पुराना राजगढ़ में एक माँ ने अपनी ही 4 वर्षीय पुत्री गरिमा का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतका के ताऊ सूरज सैनी ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार, जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो आरोपी महिला शीला के हाथ कटे हुए और चोंट के निशान थे मासूम गरिमा लहूलुहान व अचेत अवस्था में पड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन अनुसंधान किया और आरोपी माँ को गिरफ्तार किया। मंगलवार सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी महिला को घटनास्थल पर ले जाया गया, जहाँ घटनाक्रम का पुनः सत्यापन (मौका तस्दीक) किया गया। आरोपी महिला का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है और पुलिस आज उसे न्यायालय में पेश करेगी।

थानाधिकारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के सही कारणों और परिस्थितियों का पूरी तरह खुलासा हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है