शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों व छात्रों का फूटा गुस्सा, जड़ा ताला; दिया धरना

Jul 13, 2026 - 18:23
 0
शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों व छात्रों का फूटा गुस्सा,  जड़ा ताला; दिया धरना

​बावड़ी (जोधपुर/मिश्रीलाल लखारा) बावड़ी उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोड़वी खुर्द में शिक्षकों की कमी और उसके चलते गिरते परीक्षा परिणाम से आक्रोशित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। सोमवार को विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने स्कूल के बाहर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
​प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक ताला नहीं खोला जाएगा।
​दो दिन पहले दी थी चेतावनी, नहीं जागा प्रशासन
​धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। रही-सही कसर हाल ही में हुए कई शिक्षकों के स्थानांतरण (तबादलों) ने पूरी कर दी, जिससे स्कूल पूरी तरह शिक्षक विहीन होने की कगार पर पहुंच गया है।

इस समस्या को लेकर दो दिन पहले ही ग्रामीणों ने बावड़ी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) घेवरराम बेनीवाल को लिखित में ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी थी। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण आज मजबूरन तालाबंदी का कदम उठाना पड़ा।
​शिक्षकों की कमी से रिजल्ट हुआ खराब
​अभिभावकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रही है। इसी का नतीजा है कि इस बार विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। एक तरफ सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण अंचलों के स्कूलों को शिक्षकों के भरोसे छोड़ दिया गया है।
​अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार
​तालाबंदी की सूचना के बाद स्कूल के बाहर भारी संख्या में ग्रामीण और छात्र डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि केवल खोखले आश्वासनों से काम नहीं चलेगा; मौके पर ही नए शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद ही गतिरोध समाप्त होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है