चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर विधायक राजेंद्र मीणा ने जिला चिकित्सालय महुवा मैं स्टाफ के साथ ली मीटिंग दिए आवश्यक दिशा निर्देश
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने गुरुवार को जिला अस्पताल महवा में चिकित्सकों एवं समस्त अस्पताल प्रशासन के साथ चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाने, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों को समय पर उपचार सुनिश्चित करने को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज और उनके परिजनों के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक और सकारात्मक व्यवहार किया जाए यह समस्त स्टाफ को निर्देश दिए।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी मरीजों के साथ दुर्व्यवहार या सेवाओं में कमी पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि जनता ने हमें जनसेवा का दायित्व सौंपा है, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएँ मजबूत हों तथा आमजन को बेहतर, पारदर्शी और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें।
इस अवसर पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहित शर्मा पीएमओ राम सिंह मीणा पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल जैन सहित डॉक्टर्स व चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे