शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) प्रशासनिक सुधार विभाग के निरीक्षण दल ने किया आकस्मिक निरीक्षण, 5 कार्मिक मिले अनुपस्थित

Mar 13, 2026 - 18:25
 0
शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) प्रशासनिक सुधार विभाग के निरीक्षण दल ने किया आकस्मिक निरीक्षण, 5 कार्मिक मिले अनुपस्थित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) प्रशासनिक सुधार विभाग, राजस्थान जयपुर द्वारा जारी निर्देशों की पालना में जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर कमर चौधरी द्वारा गठित निरीक्षण दल ने कार्यालय प्राचार्य महारानी श्री जया कॉलेज भरतपुर तथा उपायुक्त वाणिज्यिक कर विभाग भरतपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल के प्रभारी नायब तहसीलदार मनोज कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह एवं भू-अभिलेख निरीक्षक राकेश शर्मा ने प्रशासनिक सुधार विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्मिकों की उपस्थिति, कार्यालय की साफ-सफाई, कार्य निस्तारण की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान महारानी श्री जया कॉलेज भरतपुर में बृजेश्वरी देवी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, मोहन सिंह वरिष्ठ सहायक, योगेन्द्र सिंह वरिष्ठ सहायक, मांगीलाल प्रयोगशाला सहायक तथा शशि कपूर सहायक कर्मचारी बिना किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण टीम को उपायुक्त वाणिज्यिक कर विभाग भरतपुर के कार्यालय एवं शौचालयों में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। साथ ही अनुपयोगी सामग्री को एक स्थान पर एकत्रित न कर कार्यालय परिसर में ही बिखरा हुआ रखा हुआ मिला। निरीक्षण दल द्वारा कार्यालय में रखे अभिलेखों की यथाशीघ्र बाइंडिंग कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण दल के प्रभारी ने संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक नियमों एवं दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................