बांसवाड़ा में स्विफ्ट कार से अवैध शराब पकड़ी:पुलिस ने नाकाबंदी में 24 कार्टन जब्त किए, 2 आरोपी गिरफ्तार
बांसवाड़ा जिले की लोहारिया थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 24 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लोहारिया थानाधिकारी हंसाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तोरणा में आसन-डलिया रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। तलाशी में कार से मिले शराब के कार्टन नाकाबंदी के दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट कार को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। जांच में कार के अंदर अंग्रेजी शराब और बीयर के कार्टन भरे हुए मिले। पुलिस ने जब शराब के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे तो कार सवार कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। गिनती करने पर कुल 24 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। दोनों आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त पुलिस ने मौके पर ही शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र सिंह (31) पुत्र चंद्रवीर सिंह निवासी बाई का गड़ा और रोहित (29) पुत्र नरेश पंचोली निवासी बरोडिया के रूप में हुई है। सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ लोहारिया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस उनसे अवैध शराब की खरीद और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम इस कार्रवाई में थानाधिकारी हंसाराम के साथ पुलिसकर्मी नत्थूलाल, हरिश्चंद्र सिंह, हेमंत कुमार, मानशंकर, बसुलाल, बदामीलाल और जयंतीलाल शामिल रहे।

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क
बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार...
आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें।
हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................