संदिग्ध हालातों में हुई नवविवाहिता की मौत:पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप

Dec 30, 2023 - 18:35
Dec 30, 2023 - 18:59
 0
संदिग्ध हालातों में हुई नवविवाहिता की मौत:पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप

धौलपुर,राजस्थान 

कौलारी थाना क्षेत्र के बहरावती गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता की मौत को लेकर पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर हत्या का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

नवविवाहिता की मौत को लेकर उसके भाई पवन पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी फतेहपुर सीकरी जिला आगरा ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन गीता की शादी एक वर्ष पूर्व बहरावती गांव के खुशबू पुत्र मोती सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन का पति और दोनों जेठ के साथ जेठानी दहेज की खातिर आए दिन मारपीट करते रहते थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि दहेज की खातिर एक बार फिर से महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी मारपीट कर दी थी। पीहर पक्ष के मुताबिक महिला की मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................