एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में 'विकसित राजस्थान सप्ताह' पर गूंजा विकास का स्वर

Mar 15, 2026 - 19:06
 0
एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में 'विकसित राजस्थान सप्ताह' पर गूंजा विकास का स्वर

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में 'विकसित राजस्थान सप्ताह' के अंतर्गत रविवार को विविध प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सावन कुमार जांगिड़ ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा खुशी जांगिड़ के सुमधुर गीत 'सुरीलो राजस्थान' से हुआ। इस अवसर पर "विकसित राजस्थान" को मुख्य विषय बनाकर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में सिद्धि गहलोत ने प्रथम, सरस्वती तोमर ने द्वितीय तथा आरती शर्मा व सानिया खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकारी प्रतियोगिता में तनु धोबी प्रथम, रौनक जांगिड़ द्वितीय व सानिया खान तृतीय रहीं, जबकि टीना मेघवाल को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का सुखवाल ने पहला, खुशी जांगिड़ ने दूसरा और कुसुम माली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्या डॉ. प्रतिभा राव ने "विकसित राजस्थान" विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए छात्राओं का वैचारिक मार्गदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. सावन कुमार जांगिड़ ने अपने उद्बोधन में छात्राओं और शिक्षकों को राजस्थान को एक विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राजस्थान को जानो ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का भी प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन साहित्यिक समिति के प्रभारी सूर्यप्रकाश पारीक द्वारा किया गया। 
प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में वर्षा सिखवाल, प्रणव व्यास, गौरव कारवाल, कृष्ण शर्मा, इंकाश्री वर्मा, निशा यादव, हेमंता मीणा और श्रेया राठी ने अपनी महती भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................