कठूमर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन, गैस सिलेंडर को मंच पर रख जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Mar 15, 2026 - 19:07
Mar 15, 2026 - 19:12
 0
कठूमर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन,  गैस सिलेंडर को मंच पर रख जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड कार्यालय कठूमर के सामने में रविवार को ब्लॉक खेरली कठूमर एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर कठूमर तहसीलदार भानु प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभा आयोजित कर महंगाई, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और विदेश नीति को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
सभा के दौरान विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए मंच के बीच में एक एलपीजी गैस सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
इसके बाद एक-एक कर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए केन्द्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और महंगाई को लेकर आमजन की परेशानियों को उठाया।  वक्ताओं ने कहा कि इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के समय देश के हितों की रक्षा करने में केन्द्र सरकार की विदेश नीति विफल रही है।
इसके चलते देश में ईंधन संकट की स्थिति बन गई है। सरकार ने आमजन पर महंगाई का बोझ डालते हुए घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि शादी-विवाह और अन्य सामाजिक समारोहों के इस दौर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रभावित की जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में दिक्कतें आ रही हैं।
इस मौके पर विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रधान गोपाल सिंह नरूका, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सरपंच, पीसीसी सदस्य पिंकू शर्मा, खेड़ली ब्लॉक अध्यक्ष हरिकिशन मीना, युवा नेता सोम चौधरी, धर्मपाल यादव, अजय जाटव, भोला, विजेंद्र, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र राम मीणा, जगदीश, पुरुषोत्तम सैनी, संतोष ठेकेदार, योगेश राजोरिया सहित सैकड़ों  कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................