कठूमर में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा का हुआ आयोजन
कठूमर (दिनेश लेखी) निदेशालय साक्षरता एवं सतत शिक्षा राजस्थान सरकार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अलवर और जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी अलवर के सहयोग से बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा द्वितीय चरण रविवार को आयोजित किया गया। इस परीक्षा में कठूमर ब्लॉक के इस परीक्षा में 47 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3620 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 865 पुरुष और 2755 महिलाओं ने भाग लिया।
इस दौरान परीक्षा का निरीक्षण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौधरी और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर साक्षरता डॉ. भजन लाल मीणा ने बड़ौदाकान, नूरपुर, जाडला, टिटपुरी आदि विद्यालयों में किया। उन्होंने परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षार्थियों से बातचीत की।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष उम्र से अधिक व्यक्तियों को साक्षर करना है, जिससे वे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझ सकें और समाज में अपनी भूमिका निभा सकें। यह परीक्षा न केवल व्यक्तियों को साक्षर बनाती है, बल्कि समाज में शिक्षा और विकास को भी बढ़ावा देती है। इससे व्यक्तियों को अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है।