एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर 19 मार्च को होगा आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन गुरूवार 19 मार्च को प्रातः 9ः30 बजे किला स्थित रोजगार कार्यालय में किया जायेगा।
उप निदेशक जिला रोजगार कार्यालय रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि निजी क्षेत्र की कम्पनी किसान वृद्धि बायो प्लांटटेक प्राइवेट लिमिटेड कोटा, फ्रीडम एम्प्लोय्बिलिटीअकादमी, रक्सा सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड, युवा साथी केन्द्र भरतपुर, फिएम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी, आमधने प्राइवेट लिमिटेड, गैलेक्टिक एचआर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, आईटीएम एजुकेट इंडिया लिमिटेड आदि कम्पनियां एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर में भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि टेलीकॉलर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एक्ज्यूटिव, मैकेनिक, पीयून, ऑफिस एक्ज्यूटिव, सिक्यूरिटि गार्ड एवं सुपरवाईजर, वेलनेस एडवाईजर, फेल्डमैन या ऑफिसर, टेकनिकल वर्कर, ट्रेनी, हैल्पर, हाउसकीपिंग स्टॉफ आदि के विभिन्न पदों हेतु 5वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई पासआउट, अपेरिंग एवं डिप्लोमा, स्नातक, उच्च स्नातक, पॉलोटेकनीक, बीटेक आदि योग्यताओं तथा आयु 18 से 35 वर्ष होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शिविर में बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता के मूल सर्टिफिकेट्स की फोटोप्रति का एक सैट, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आईडी प्रूफ की फोटोप्रति के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होेंने बताया कि अभ्यर्थियों को आने जाने का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।