वैश्य महिला समिति के तत्वावधान मे गणगौर पूजा एवं सिंजारे का उत्सव।
राजगढ (अलवर/अनिल गुप्ता) वैश्य महिला समिति के तत्वावधान मे कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला मे गणगौर पूजा वह सिंजारे का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रेणु जैन, जिला उपाध्यक्ष मीना खण्डेलवाल, संरक्षण अर्चना भांगला ने गणगौर पूजा का महत्व बताया ओर मेहंदी प्रतियोगिता, जादुई चुडी, म्यूजिकल नम्बर, नम्बर काउंटिंग सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कमलेश खण्डेलवाल, दीपिका अग्रवाल,लता जैन रही वहीं गणगौर पूजा के बाद घेवर का प्रसाद वितरण किया इस अवसर पर मीना खण्डेलवाल अर्चना भांगला, नमिता गुप्ता,पवन जैन,रेखा रानी,माया गोयल, सुषमा गोयल, भगवती गुप्ता,अनिता गुप्ता, बबीता, पुष्पा गोयल, कमलेश गुप्ता, कृष्णा सहित अन्य महिलाऐ मौजूद थी।