पृथ्वीपुरा मे हनुमान जी का मेला और कुश्ती दंगल 2 अप्रैल को होगा आयोजन
अलवर (अनिल गुप्ता) श्री श्री 1008 श्री वीर हनुमान जी महाराज कोठी वाले का विशाल मेला एव कुश्ती दंगल आगामी 2 अप्रैल को पृथ्वीपुरा में आयोजित किया जाएगा।
प्रशासक तुलसीदास नावलिया ने बताया की इस अवसर पर भजन सत्संग 1 अप्रैल बुधवार को रात्रि 8 बजे से होगा एवं 2 अप्रैल गुरुवार को सुबह से मेला भरेगा । 2 बजे से कुश्ती दंगल होगा। जिसमे आखिरी कामड़ा 21000 का होगा। पहलवान की योग्यता के अनुसार उपस्थित पहलवानो मे आखिरी कामड़ा कम व अधिक भी किया जा सकता है।पहलवानों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। आये। हारा हुआ पहलवान दुबारा नहीं लड़ सकता है।