कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, 100 दिन का एक्शन प्लान तय

Mar 22, 2026 - 21:18
 0
कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, 100 दिन का एक्शन प्लान तय

भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा)  जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) भीलवाड़ा की संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामलाल जाट के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों, ब्लॉक व नगर अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करने पर जोर दिया गया। रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं, इसलिए ब्लॉक और बूथ स्तर पर संवाद व सक्रियता बढ़ाना जरूरी है।
इस दौरान आगामी 100 दिनों के लिए विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इसके तहत जनसंपर्क अभियान, सदस्यता अभियान और जनआंदोलनों की रणनीति तैयार की गई। ब्लॉक स्तर पर पदयात्राएं आयोजित करने और पंचायत व वार्ड स्तर तक संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बूथ कमेटियों के गठन, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम बनाने तथा महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की पहुंच बढ़ाने और नियमित समीक्षा बैठकों के जरिए कार्यों की मॉनिटरिंग करने पर भी जोर दिया गया।
कांग्रेस पदाधिकारियों को स्थानीय मुद्दों जैसे बेरोजगारी, किसान समस्याएं, बिजली-पानी आदि पर सक्रिय रहकर जनआंदोलन करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मजबूत उम्मीदवारों की पहचान और वोटर लिस्ट के विश्लेषण के माध्यम से चुनावी तैयारी शुरू करने की बात कही गई।
बैठक में चेतन डीडवानिया, सुशीला सालवी, विभा माथुर, शंकर लाल गाडरी, गोवर्धन गुर्जर, श्यामलाल गुर्जर, संपत गुर्जर, फरियाद मोहम्मद, भेरूलाल बैरवा, रणदीप त्रिवेदी, संदीप जिनगर, योगेश सोनी, चन्द्रप्रकाश अमरवाल, दशरथ वर्मा, गोपाल तिवारी, विकास सुवालका, मुस्ताक अली सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................