14 फीट लम्बा अजगर ने किया बकरी का शिकार, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ा

Aug 2, 2025 - 12:41
 0
14 फीट लम्बा अजगर ने किया बकरी का शिकार, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर  अजगर को जंगल में छोड़ा

गुरला:- नेशनल हाईवे 758 स्थित ग्राम पंचायत गुरला के पार्वती पुरा गांव में14 फीट लम्बा अजगर ने किया बकरी का शिकार, सुचना मिलते ही मोके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ा| पार्वती पुरा मे शाम को  एक अजगर ने बकरी का शिकार कर लिया। अजगर को देख ग्रामीण दहशत में आ गए। सूचना पर वन विभाग की टीम व कुलदीप सिंह राणावत ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर पहले अजगर के कब्जे से बकरी को निकाला। उसके बाद अजगर को  वन क्षेत्र में  छोड़ दिया।पार्वती पुरा निवासी गणेश गुर्जर की बकरी  बताई जा रही है। वहीं वनविभाग की टीम ने जब तक बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वन विभाग की रेस्क्यू टीम में  कुलदीप सिंह राणावत चंद्रपाल सिंह राणावत रूपेंद्र सिंह पंवार नारायण भदाला  एवं ग्रामीण मोजूद थे। 

  • बद्रीलाल माली 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................