सूरज माली पर हुए हमले को लेकर महासभा ने जताया कड़ा विरोध

Sep 16, 2025 - 13:16
 0
सूरज माली पर हुए हमले को लेकर महासभा ने जताया कड़ा विरोध

गुरला:-( बद्रीलाल माली )जयपुर चित्तौड़गढ़  जिले की कपासन तहसील क्षेत्र के युवक सूरज माली पर कल हुए जानलेवा हमले को लेकर राजस्थान के समस्त माली समाज के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त रोष व्याप्त है। वहीं सूरज माली की हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया गया है जहां ईलाज जारी है। 
राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन तहसील के भोपाल खेड़ा निवासी सूरज माली पर हुए हमले को लेकर माली महासभा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन व स्थानीय विधायक को जिम्मेदार ठहराया। जबकि पीड़ित को कई दिनों से जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। इसकी शिकायत भी उसने पुलिस प्रशासन से की। उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे रहा और गुण्डों व असामाजिक तत्वों को संरक्षण देते रहे, नतिजन सूरज माली पर जानलेवा हमला कर सरियों व धारदार हथियारों से मारपीट की जिससे उसे कई गंभीर चोटे आई है। 
प्रदेश महामंत्री माली ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से भेज दी गई है और एक प्रति जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ को भी भिजवा दी गई है। इस पूरे प्रकरण में लिप्त सभी दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तारी के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों सहित स्थानीय विधायक पर भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का जिकर भी पत्र में किया गया। माली ने जिला प्रशासन से मांग की कि सभी दोषियों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में काम में ली गई कार को भी जब्त कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करावे अन्यथा माली महासभा इस पूरे प्रकरण को लेकर समस्त राजस्थान के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................