रायपुरिया गांव की बेटी मुस्कान ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरी चमक गांव जिले का नाम किया रोशन

Mar 23, 2026 - 19:05
 0
रायपुरिया गांव की बेटी मुस्कान ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरी चमक गांव जिले का नाम किया रोशन

अंता (शफीक मंसूरी ) क्षेत्र के समीप स्थित रायपुरिया गांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुस्कान ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 24 वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में उन्होंने 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भुवनेश्वर (ओडिशा) के प्रसिद्ध कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई, जहां देशभर के प्रतिभाशाली पैरा एथलीट्स ने हिस्सा लिया। मुस्कान की यह सफलता यूं ही नहीं आई है। वर्ष 2016 से वे लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं और कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। वर्तमान में वे जोधपुर में अपने कोच अरविंद वैष्णव के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं, जहां उनकी प्रतिभा को और निखारा जा रहा है।इस उपलब्धि में उनके रनर कुलदीप सिंह का भी अहम योगदान रहा। दोनों के बीच तालमेल और समझ ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही मुस्कान के पिता कृषक साबिर हुसैन व माता अफसाना और साथियों का सहयोग और प्रोत्साहन भी उनकी सफलता की मजबूत नींव बना। गौरतलब है कि मुस्कान ने राज्य स्तर पर 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुस्कान की यह उपलब्धि न केवल खेल जगत में बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद अगर हौसले बुलंद हों, तो मंजिल जरूर मिलती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................