बजरंग लाल जाटल्या बने अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के मकराना तहसील अध्यक्ष
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवारी ने मकराना निवासी बजरंग लाल जाटल्या को मकराना तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। जाटल्या की इस नियुक्ति से स्थानीय समाज और संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। संगठन की मजबूती और सक्रियता को देखते हुए यह मनोनयन मंच के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर किया गया है। इसमें डीडवाना-कुचामन जिला अध्यक्ष राधा बल्लभ व्यास, संभाग अध्यक्ष शिव शंकर पारीक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार जैमिनी, राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी का विशेष सहयोग रहा। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष बजरंग लाल जाटल्या का कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। अपनी इस नई जिम्मेदारी के तहत जाटल्या संपूर्ण मकराना तहसील क्षेत्र में मंच के नए सदस्य बनाने, तहसील कार्यकारिणी का गठन करने और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर पहुँचाने के लिए अधिकृत होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री जाटल्या के कुशल नेतृत्व में मकराना तहसील के सभी सदस्यों की प्रगति होगी। संगठन को आशा है कि उनके मार्गदर्शन में समाज की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और ब्राह्मण समाज की एकजुटता को नया बल मिलेगा। मनोनयन के पश्चात जाटल्या को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों का मानना है कि जाटल्या की सक्रियता संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।