शिक्षक संघ शेखावत ने विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

Aug 5, 2025 - 13:58
 0
शिक्षक संघ शेखावत ने विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उप शाखा मकराना के तत्वावधान में शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मकराना शीशराम चिनानिया को उपशाखा अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिला प्रवक्ता अब्दुल रऊफ ने बताया कि लंबे समय से तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण नहीं किये गये है जल्द से जल्द पारदर्शी एवं स्थाई स्थानांतरण नीति लागू कर तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण किए जावे। उन्होंने कहा की शिक्षकों के सभी संवर्गों की पदोन्नति शीघ्र की जावे, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समीक्षा की जावे और प्रदेश में इसे लागू नहीं किया जावे, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को पूर्णत: मुक्त किया जावे, सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण बंद किए जावे, माध्यमिक एवं  उच्च माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर अनुदेशक के पद सर्जित कर सभी पदों को भरा जावे, कंप्यूटर अनुदेशक के पद नाम को कंप्यूटर शिक्षक किया जावे, राजस्थान में लागू पुरानी पेंशन योजना के साथ तनिक भी छेड़छाड़ ना की जावे और पीएफआरडीए के पास जमा राज्य के कर्मचारियों के जमा 50000 करोड रुपए से अधिक राशि वापस ली जावे। प्रारंभिक शिक्षा के समस्त विद्यालयों में लिपिक तथा सहायक कर्मचारी के पद सृजित किए जाएं, पीडी मद का बजट एक मुश्त जारी किया जाए, समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयो में हिंदी व अंग्रेजी अनिवार्य व्याख्याता के पद सृजित किए जावे, 2007 के बाद नियुक्त तृतीय श्रेणी अध्यापकों की वेतन विसंगति दूर की जावे, प्रयोगशाला सहायकों को 1997 से अध्यापक पद पर मानते हुए समस्त लाभ दिए जावे, शिक्षकों को 7, 14 ,21, 28 तथा 32 वर्ष पर चयनित वेतनमान दिया जावे, आरजीएचएस के नाम पर कटौती बंद की जावे, मिड डे मील, ट्रांसफर वाउचर और छात्रवृत्ति की राशि में वृद्धि की जावे, बच्चों की सुरक्षा की मजबूती के लिए अच्छे भवन का निर्माण करवाया जावे तथा मरम्मत के लिए प्रस्ताव के साथ ही बजट जारी किए जावे। इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि चेतन राजपुरोहित, प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद व्यास, मगनीराम, भंवर सिंह, उपशाखा मंत्री अर्जुन राम गांधी, कैलाश जागीड, सोहनराम आंवला, देवकरण खारडिया, दशरथ गौड, अब्दुल मन्नान, रमेन्द्र कुमार मीणा, परसाराम, भंवरलाल आसीवाल, शाहनवाज हुसैन, प्रहलाद राम सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................