सुंदर कांड का पाठ और श्रीराम नाम का सवा लाख जाप के साथ राम नाम का लेखन करती दिखी ,अध्यक्षा नैना गुप्ता

Jan 22, 2024 - 20:17
 0
सुंदर कांड का पाठ और श्रीराम नाम का सवा लाख जाप के साथ राम नाम का लेखन करती दिखी ,अध्यक्षा नैना गुप्ता

बदायूं/यूपी (अभिषेक वर्मा) 
बदायूं/यूपी :  श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में पूरा देश राममय हो गया है। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के दिन आदर्श नगर पालिका दातागंज अध्यक्षा नैना गुप्ता ने अपने पति भाजपा नेता सर्व समाज हितैषी नितिन गुप्ता उर्फ अनूप भैया ने आदर्श नगर पालिका परिषद के स्टाफ के साथ कार्यालय परिसर में साफ सफाई के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। अध्यक्षा नैना गुप्ता ने सुंदर कांड का पाठ और श्रीराम नाम का सवा लाख जाप के साथ राम नाम का लेखन किया। नगर में कई जगहों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन नगरवासियों द्वारा हुआ , वही आदर्श नगर पालिका दातागंज परिसर में आने वाले अतिथियों व श्रद्धालुओं का नगर पालिका अध्यक्षा नैना गुप्ता ने  अभिनंदन किया, प्रसाद वितरण किया इस अवसर पर विद्वानों ने मधुर संगीतमय सुंदर कांड का पाठ किया।  इसके पश्चात भगवान श्री रामचंद्र की महाआरती की गई। वहीं भजनों की धुनों पर महिलाओं ने नाच गाकर रामलला का स्वागत किया। अध्यक्षा ने कहा कि 500 साल के अथक संघर्ष के पश्चात यह शुभ दिन आया है कि अयोध्या में श्रीराम लला के विग्रह की टैंट से भव्य मंदिर में स्थापना हो गई है। यह हम सबके लिए बड़े सौभाग्य व खुशी का दिन है। हम सभी को यह दिन हर वर्ष विशेष पर्व के रूप में मनाना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर  देशभर में भक्तिमय हो गया दातागंज नगर भक्ति मय हो गया , आयोजन के दौरान कार्यक्रम आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्षा नैना गुप्ता व उनके पति भाजपा नेता नितिन गुप्ता उर्फ अनूप भैया ने समस्त  नगर वासियों के जीवन में सुख समृद्धि और शांति की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................