निरीक्षण दल द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण

Apr 2, 2026 - 18:47
 0
निरीक्षण दल द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) । प्रशासनिक सुधार विभाग राजस्थान के निर्देशों की पालना में जिला कलक्टर कमर चौधरी के द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा गुरूवार को जिला मुख्यालय पर स्थित कार्यालय प्राचार्य डाईट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 
जिसके प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी, कोष कार्यालय हनुमान शर्मा, सहायक राजस्व लेखाधिकारी ग्रेड कलक्ट्रेट राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक हेमन्त पाण्डेय सदस्य थे। गठित निरीक्षण दल द्वारा कार्मिकों की उपस्थिति, कार्यालय की साफ-सफाई, कार्य निस्तारण की स्थिति इत्यादि की जांच की गयी। 
जांच दौरान डाईट से व्याख्याता अंजना गोयल, नरेन्द्र एवं सतीश, अजय देव प्रदीप, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारती भदौरिया,  वरिष्ठ सहायक मनहर तिवारी, रितेश, पुष्पेन्द्र, मुकेश एवं फूलनदेई बिना किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण दल के प्रभारी द्वारा संबधित कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्षों को कार्यालय के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक नियमों एवं दिशा-निर्देशों की पालना किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................