गोविंदगढ़-सीकरी मार्ग पर बाइक फिसलने से माँ-बेटे घायल
गोविंदगढ़ (अलवर): गोविंदगढ़-सीकरी मुख्य मार्ग पर स्थित कैमासा मोड़ के पास सोमवार देर शाम के सड़क हादसे में कृषि कार्य कर घर लौट रहे माँ-बेटे बाइक फिसलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए।
सैदमपुर निवासी घायल युवक परविंदर सिंह (32) पुत्र प्रेम सिंह ने बताया कि अपनी माता संतोष देवी (56) के साथ अलघाना स्थित खेतों से कृषि कार्य निपटाकर बाइक से वापस अपने गाँव लौट रहे थे। इसी दौरान कैमासा मोड़ पर अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।
राहगीरों और परिजनों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोविंदगढ़ पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको दोनों को छुट्टी दे दी।


