करौली एसीबी की टीम ने अंता नगरपालिका के एईएन को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ा

Apr 11, 2026 - 18:22
 0
करौली एसीबी की टीम ने अंता नगरपालिका के एईएन को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ा

अंता (शफीक मंसूरी) अंता नगर पालिका सहायक अभियंता महेंद्र सिंह जाटव कार्यवाहक अधिशाषि अधिकारी को भारी भरकम रिश्वत की रकम इकट्ठी कर अपने  घर जा रहा था  एईएन को एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर धर दबोचा आपको बता दे जब से अधिशासी अधिकारी का चार्ज लिया है तब से  ठेकेदारों के निर्माण कार्य धरोवर राशि का भुगतान करने से पहले कमीशन राशि का दबाव बना रहा था ठेकेदारों के ऊपर जब तक पहले कमीशन नहीं दोगे भुगतान नहीं किया जाएगा ऐसे में शुक्रवार को कई ठेकेदारों ने पैसा इकट्ठा कर AEN महेंद्र जाटव को दिया गया कई ठेकेदारो ने आनन फानन में ब्याज से पैसे लाकर कर पहले कमीशन दिया   
। एईन के बैग से रिश्वत के 3.70 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। करौली एसीबी की टीम ने हिंडौन में कार्रवाई की है। एईएन से रुपयों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एईएन को सवारी ऑटो से उतारकर तलाशी ली गई। इस दौरान बैग से नोटों के बंडल बरामद किए गए।
रिश्वत की राशि इकट्ठी कर घर जा रहा था
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया- ब्यूरो मुख्यालय से सूचना मिली थी कि बारां के अंता नगर पालिका के एईएन महेंद्र सिंह रिश्वत की रकम इकट्ठी कर हिंडौन (करौली) अपने घर जा रहा है। महेंद्र सिंह के पास अंता नगरपालिका के ईओ का अतिरिक्त चार्ज भी है।
पहले से तैनात थी एसीबी
सूचना पर करौली एसीबी सीआई जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को हिंडौन पहुंची। सूचना थी कि महेंद्र सिंह शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह हिंडौन आने वाला है। 
जगदीश भारद्वाज ने बताया- शनिवार सुबह महेंद्र सिंह कोटा से ट्रेन में हिंडौन पहुंचा। रेलवे स्टेशन से सवारी ऑटो पकड़कर बयाना रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी में अपने घर जा रहा था।
सवारी ऑटो से उतरवाकर तलाशी ली इस दौरान एसीबी की टीम ने सवारी ऑटो को रुकवाकर महेंद्र सिंह को उतारा। उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 500 के नोटों के बंडल निकले। करीब 3.70 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई। बरामद राशि के बारे में पूछताछ करने पर महेंद्र सिंह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
एसीबी ने नकदी जब्त कर ली। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। एसीबी इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विस्तृत जांच करेगी।कार्रवाई एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह की निगरानी में करौली एसीबी निरीक्षक जगदीश भारद्वाज की टीम द्वारा की गई। एसीबी द्वारा यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................