पड़ोसी के भरोसे छोड़ा घर, उसी दिन हो गई चोरी, 2.18 लाख कैश, गहने ले गए चोर; पुलिस ने शक के दायरे में लेकर पूछताछ शुरू की

Dec 8, 2025 - 12:38
Dec 8, 2025 - 13:34
 0
पड़ोसी के भरोसे छोड़ा घर, उसी दिन हो गई चोरी, 2.18 लाख कैश, गहने ले गए चोर; पुलिस ने शक के दायरे में लेकर पूछताछ शुरू की

बयाना -(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) बयाना के नगर पालिका ईदगाह रोड स्थित एक निजी स्कूल संचालक के घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने घर से 2 लाख 18 हजार रुपए नकद, सोने और चांदी के गहने चुरा लिए। स्कूल संचालक सत्यप्रकाश पांडेय अपने परिवार के साथ शनिवार रात 12 बजे उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए गए थे।

  • पड़ोसी के भरोसे छोड़ा था घर

पांडेय ने घर की जिम्मेदारी पड़ोसी टेकचंद पंजाबी को सौंपी थी, जो शनिवार-रविवार की रात उनके घर में सोया था। रविवार रात करीब 8 बजे पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद परिवार उज्जैन से रात करीब 2:30 बजे वापस लौटा।

  • चोरों ने घर के दरवाजे के ताले तोड़े और जाली काटी, दिन में हुई चोरी, पड़ोसी पर शक

पूछने पर घर की देखभाल कर रहे पड़ोसी टेकचंद ने बताया कि वह रविवार सुबह 5 बजे घर बंद कर अपने घर लौट गया था। शाम करीब 8 बजे जब वह दोबारा सोने के लिए लौटा तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। पीड़ित स्कूल संचालक का कहना है कि दिन में चोरी की वारदात की संभावना कम है, इसलिए घर की देखभाल कर रहे पड़ोसी टेकचंद पंजाबी पर संदेह है।

  • गहने, कैश ले गए चोर

सत्यप्रकाश पांडेय ने रविवार रात करीब 2:30 बजे उज्जैन से लौटने के बाद घर का नजारा देखा तो दंग रह गए। पूरा घर अस्त-व्यस्त था। चोर लोहे की अलमारी को सरिया से तोड़कर तीन तोला सोने के जेवर, आधा किलो चांदी के गहने और करीब 2 लाख 18 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।

  • लोहे की अलमारी को सरिया की रॉड से तोड़कर गहने और कैश ले गए चोर, पड़ोसी से पूछताछ जारी

पीड़ित द्वारा कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पड़ोसी टेकचंद पंजाबी को संदेह के दायरे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

एसएचओ रामगिलास गुर्जर ने बताया- पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर लिया है। घर की देखभाल कर रहे पड़ोसी से भी पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................