चावण्डिया ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा संपन्न, विकास का मास्टर प्लान तैयार

Apr 27, 2026 - 20:15
 0
चावण्डिया ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा संपन्न, विकास का मास्टर प्लान तैयार

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। पंचायत समिति मकराना की ग्राम पंचायत चावण्डिया के कार्यालय में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम योजना के अंतर्गत एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि मकराना तहसीलदार महेंद्रसिंह मुवाल ने की। इस अवसर पर काशीनगर प्रशासक गोमती देवी मेघवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

​ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री विकसित ग्राम योजना के तहत गांव के चहुंमुखी और समग्र विकास के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार करना था। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने गांव के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, नई सड़कों के निर्माण, पेयजल आपूर्ति में सुधार, शिक्षा का स्तर बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव भी सदन के सम्मुख रखे। ​सभा के दौरान ग्रामदानी गांव चावण्डिया के निवासियों ने विरासत एवं नामांतरण से संबंधित लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर तहसीलदार महेंद्रसिंह मुवाल को एक ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने मांग की कि इन राजस्व संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान की जाए। ​ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार मुवाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज समस्याओं का नियमानुसार और त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। ​इस विशेष ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रबुद्ध ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................