​गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, मकराना में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Apr 27, 2026 - 20:15
 0
​गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, मकराना में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। देशभर में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियानके तहत सोमवार को मकराना में गौ माता के सम्मान, सेवा और सुरक्षा को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं और सनातन धर्मावलंबियों ने हुंकार भरते हुए गौवंश को राष्ट्रमाता घोषित करने और केंद्र में पृथक गौमाता मंत्रालय बनाने की पुरजोर मांग की। ​अभियान की शुरुआत प्रातः सवा दस बजे मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय प्रांगण से हुई।

युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात संतों के सानिध्य में भजन-कीर्तन करते हुए एक विशाल रैली निकाली गई। रैली के दौरान गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करो के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। ​रैली उपखंड कार्यालय पहुंची, जहाँ भारी जनसमूह की उपस्थिति में तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग कि गयी की ​भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51(A)(g) के अनुरूप देशी गौवंश को राष्ट्रमाता / राष्ट्र धरोहर का संवैधानिक दर्जा दिया जाए। ​केंद्र सरकार में स्वतंत्र गौमाता मंत्रालय की स्थापना की जाए।​गौवंश संरक्षण हेतु एक प्रभावी एकीकृत केंद्रीय कानून बनाया जाए। 

यह आयोजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 रघुवीर दास महाराज, श्री 108 बालक दास महाराज एवं संत श्री माधव दास जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। संतों ने अपने संबोधन में कहा कि गौ माता का संरक्षण केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि का आधार है। ​कार्यक्रम में मकराना विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, गौशाला संचालकों, महिला मंडलों और गौ सेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी संगठन विशेष का नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज का सामूहिक प्रयास है। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस व प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................