'सृजक' संस्थान द्वारा जन सहयोग से प्याऊ का शुभारंभ कल 3 मई को; राहगीरों को पिलाया जाएगा शरबत

May 2, 2026 - 11:02
 0
'सृजक' संस्थान द्वारा जन सहयोग से प्याऊ का शुभारंभ कल 3 मई को; राहगीरों को पिलाया जाएगा शरबत

अलवर,(कमलेश जैन) शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'सृजक' द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन सहयोग से भीषण गर्मी को देखते हुए प्याऊ लगाई जा रही है। इस प्याऊ का भव्य शुभारंभ 03 मई, रविवार को सुबह 9:30 बजे भारत सिनेमा के सामने, रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे किया जाएगा।

संस्थान के सचिव रामचरण 'राग' ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन के अवसर पर आमजन एवं राहगीरों के लिए विशेष रूप से शीतल शरबत की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यह प्याऊ आगामी जगन्नाथ मेले तक निरंतर संचालित की जाएगी ताकि राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

 शुभारंभ के इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और समाजसेवी जल सेवा के लिए उपस्थित रहेंगे। इनमें संस्थान के संरक्षक व पदाधिकारी भागीरथ मीणा, भरत सिंह अहरोदिया, रघुवर दयाल जैन, गिरवर सिंह बाँकावत, प्रदीप माथुर, सरदार अमरीक सिंह 'अदब', गोकुल राम शर्मा 'दिवाकर', खेमेन्द्र सिंह चंद्रावत, रेणु मिश्रा, हेमराज सैनी, कुलदीप सिंह, सुरेश अर्जुन, राज नारायण सैन, डॉ. वेद प्रकाश यादव और राधेश्याम शर्मा शामिल होंगे।

साथ ही समाजसेवी दीवान चंद सेतिया, अशोक आहूजा, बाला प्रसाद सैनी, रंगकर्मी महेन्द्र सिंह एवं बाँसुरी वादक सुभाष नकड़ा आदि भी मौजूद रहकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................