रामगढ़ मे राशन घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: चौमा के उचित मूल्य दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज, 37 हजार किलो गेहूं गायब

May 2, 2026 - 18:07
 0
रामगढ़ मे राशन घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: चौमा के उचित मूल्य दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज, 37 हजार किलो गेहूं गायब

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) अलवर जिला रसद विभाग और स्थानीय पुलिस ने ग्राम पंचायत चौमा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में बड़ी धांधली का पर्दाफाश किया है। उचित मूल्य की दुकान के भौतिक सत्यापन के दौरान 37,727 किलोग्राम गेहूं स्टॉक से गायब पाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने दुकान संचालक को निलंबित कर उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।जिसके मुख्य तथ्य:-

  • जांच एवं भौतिक सत्यापन: प्रवर्तन अधिकारी रणधीर सिंह द्वारा 20 जनवरी को की गई औचक जांच में सामने आया कि पीओएस (POS) मशीन में 37,727.47 किलोग्राम गेहूं का स्टॉक ऑनलाइन दर्ज था। हालांकि, मौके पर दुकान में गेहूं का एक दाना भी उपलब्ध नहीं मिला।

  • जांच के दौरान राशन डीलर किशोर सिंह प्राधिकार पत्र और दुकान का ब्लूप्रिंट नक्शा जैसे अनिवार्य दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2013 और राजस्थान खाद्यान्न वितरण आदेश 1976 का उल्लंघन है।

  • जिला रसद अधिकारी के निर्देश पर आरोपी दुकानदार किशोर सिंह के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत रामगढ़ थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रवर्तन अधिकारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। संबंधित सरकारी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं और राशन के इस बड़े गबन की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य राशन डीलरों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि गरीबों के हक के राशन में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................