राजगढ़ में ज्वेलर्स की दुकान से गहनों से भरा पर्स पार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, मामला दर्ज

May 2, 2026 - 20:35
 0
राजगढ़ में ज्वेलर्स की दुकान से गहनों से भरा पर्स पार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना,  मामला दर्ज

राजगढ़ (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे के अनाज मंडी स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर सामान खरीदने आई महिलाओं के बैग से एक अज्ञात महिला और दो युवतियों ने गहनों से भरा पर्स चोरी कर लिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ईशवाना निवासी खेमराज पुत्र मुरलीधर मीना ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार, 1 मई 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी पत्नी और बहन अनाज मंडी स्थित एक सुनार की दुकान पर कन्यादान के लिए जेवर खरीदने आई थीं। उसी दौरान दुकान पर पहले से मौजूद एक महिला और उसके साथ आई करीब 18-19 वर्ष की दो लड़कियां भी जेवर देख रही थीं।

  • लाखों के जेवरात पर साफ किया हाथ:-

भीड़ और व्यस्तता का फायदा उठाकर संदिग्ध महिला ने पीड़ित की बहन के बड़े बैग में हाथ डालकर उसमें रखा लाल रंग का छोटा पर्स निकाल लिया। परिवादी के अनुसार, पर्स में सोने की नथ, टीका, अंगूठी और चांदी के हथफूल रखे हुए थे।

  • सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग:-

चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में संदिग्ध महिलाएं वारदात को अंजाम देती नजर आ रही हैं। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................