विधायक सुखवंत सिंह ने सोनागढ़ में सड़क का किया लोकार्पण; विद्यालय में इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य का रखा पत्थर
रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए ग्राम सोनागढ़ में 15 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनागढ़ में भी इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का शिलान्यास कर छात्रों और ग्रामीणों को सौगात दी।
गाँव पहुँचने पर ग्रामीणों ने विधायक सुखवंत सिंह का साफा बांधकर और पुष्प मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया, जिस पर विधायक ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
समारोह के दौरान प्रधानाचार्य सोनू जैन, कनिष्ठ अभियंता (JEN) सौरभ तायल, मण्डल अध्यक्ष भगवान सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोविन्द सैनी और पूर्व सरपंच कृष्ण यादव सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।साथ ही ताराचन्द यादव, सूबेदार शमशेर सिंह, गौरव सोनी, चन्दन चौधरी, तुलसी यादव, मवासिराम मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता इस विकास उत्सव के दौरान उपस्थित रहे।


