केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का रामगढ़ में भव्य अभिनंदन: पश्चिम बंगाल की जीत के सूत्रधार का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

May 10, 2026 - 14:08
May 10, 2026 - 16:11
 0
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का रामगढ़ में भव्य अभिनंदन: पश्चिम बंगाल की जीत के सूत्रधार का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रामगढ़ (अलवर)।  रामगढ़ के श्यामेश्वर धाम में  उस समय भारी उत्साह और जोश का माहौल देखा गया, जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव विजय के पश्चात पहली बार यहाँ पहुँचे।  इस दौरान रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर रामगढ़ खाटूश्याम मंदिर में पांच दिवसीय उत्सव मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में भी जीत का उत्सव मन रहा था। उन्होंने स्वयं को प्रभारी बताते हुए कहा कि वह ऊपरवाले के आभारी हैं।

रणनीतिक कौशल का सम्मान
​कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र यादव का फूल-मालाओं और नारों के साथ आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के संगठन को धरातल पर सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने में उनकी रणनीतिक सोच और कुशल नेतृत्व की अहम भूमिका रही है। उनके सतत परिश्रम और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के प्रयासों को इस ऐतिहासिक जीत का एक मुख्य स्तंभ माना जा रहा है।

विधायक सुखवंत सिंह ने भी केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि रामगढ़ को मिनी सचिवालय, रेलवे ओवरब्रिज और उप-जिला अस्पताल जैसी बड़ी योजनाएं केंद्रीय मंत्री के मार्गदर्शन में मिली हैं

​कार्यकर्ताओं में दिखा अपार उत्साह
​स्वागत समारोह में रामगढ़ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भूपेंद्र यादव का समर्पित नेतृत्व न केवल संगठन को मजबूती प्रदान करता है, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रसेवा और संगठन सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रेरित भी करता है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जवाहर तनेजा, मंत्री महेन्द्र गोपालिया, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सागवान, जिला महामंत्री नरेश गोयल और टोडली उदासीन आश्रम के ब्रह्ममुनि महाराज समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................