वन प्रेमियों ने पक्षियों को लगाए परिंडे,वन जीव बचाने का लिया संकल्प

May 10, 2026 - 16:45
 0
वन प्रेमियों ने पक्षियों को लगाए परिंडे,वन जीव बचाने का लिया संकल्प

भुसावर /  विष्णु मित्तल

पक्षी बचाओ मित्र मंडली और वन प्रेमियों ने क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पक्षियों को गर्मी के मौसम में पीने का पानी मुहैया करने के उद्देश्य से पक्षी बचाओ अभियान के तहत परिंडे लगाए और जीव - जंतुओं को अस्थाई प्याऊ का तैयार कर गोष्ठी का आयोजन किया। साथ ही भुसावर - वैर उपखंड क्षेत्र के 51  गांवों में 21- 21 परिंडे और 5 - 5  प्याऊ लगाने का संकल्प लिया। ये कार्यक्रम ग्राम पंचायत दीवली के पूर्व सरपंच रोहिताश मीणा व पंचायत समिति सदस्य गोविंद सिंह चौधरी के सानिध्य में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि ये पक्षी एवं वन जीव हमारे मित्र है साथ ही परिवार के सदस्य हैं जो हमें प्रदूषण से छुटकारा दिलाने में सहायक है और ये प्रकृति को शुद्ध बनाने में मानव जीवन की रक्षा करते हैं।  पक्षियों को गर्मी के मौसम में पीने के पानी मुहैया कराने को परिंडे लगाने चाहिए और वन जीव जंतुओं को जंगल में अस्थाई प्याऊ निर्माण अवश्य करना चाहिए, जिससे धरती के सभी प्राणियों को जीवन दान मिल सके। कार्यक्रम संयोजक समंदर सिंह भगत ने बताया कि समृद्ध भारत अभियान भरतपुर के निदेशक सीताराम गुप्ता, वन प्रेमी,  प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता के द्वारा जिलेभर में पक्षी व जीव जंतु बचाओ अभियान चल  रहा है,जिसके तहत गांव दीवली,बेरी अजीतनगर,गाजीपुर,कमलापुरा झारोठी,भगवानपुर, बिजवारी आदि गांव में पक्षियों को परिंडे लगाए गए साथ ही दीवली और गाजीपुर में जीव जंतुओं के लिए  प्याऊ का निर्माण कराया। इस अवसर पर समंदर डागुर, बबबू जाट, विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................