काव्यपाठ की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को किया लोटपोट - हलैना में कवि सम्मेलन का आयोजन

Sep 29, 2025 - 02:39
 0
काव्यपाठ की प्रस्तुतियों  ने श्रोताओं को किया लोटपोट - हलैना में कवि सम्मेलन का आयोजन

हलैना (विष्णु मित्तल) अग्रवाल महासभा एवं नवयुवक अग्रवाल समाज की ओर से कस्वा हलैना में मनाए जा रहे महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के रविवार की रात 28 वां राष्ट्रीय कवि सम्मेलन हुआ,जिसकी अध्यक्षता महासभा के संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने की,जबकि मुख्य अतिथि ट्रोमा सेन्टर हलैना के प्रभारी डाॅ.अमित अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि अग्रवाल समाज छौंकरवाडा कला के अध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता,सोमेश्वर पहलवान,रवि गुप्ता रहे। कवि-कवित्रियों ने ओजस्वी ,हास्य,करूणा रस में काव्यपाठ,गीत,चुटकुले आदि की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भावविभोर व लोटपोट कर दिया। कवि सम्मेलन की शुरूआत दौसा से आई कवित्री सपना सोनी ने मां शारदा,गणेश व अग्रसेन वन्दना के साथ की। जिन्होने भगवान श्रीकृष्ण-राधा एवं मेवाड की महारानी मीराबाई के प्रेम की प्रस्तृतियां दी। वही भरतपुर के कवि लवकेश कुशवाहा ने गाय की व्यथा,आगरा के कवि मोहित सक्सैना ने देशभक्ति,आगरा के लटूरी लट्ठ ने मातृ भाषा हिन्दी की जीवनी,हाथरस के पदम अलवेला ने पति-पत्नी के प्रेम,मेनपुरी के सतीश मधुप व विनोद राजयोगी ने गीत व मां की ममता पर प्रस्तुतियां दी। मंच का संचालन हास्य कवि लटूरी लट्ठ ने एवं आभार प्रकट मास्टर ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारी सुरेशचन्द जिन्दल,अशोक गुप्ता दवा वाला,पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता,पूरनमल जिन्दल,रवि गोयल,रवि जिन्दल,अनिल गोयल,डिम्पल सिंघल,गोविन्द गुप्ता,मास्टर महेश जिन्दल,दिनेश जिन्दल,सतीश दरोगा,विष्णु मित्तल आदि ने अतिथि व कवि-कवित्रियों का स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................