विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने हरी झंडी दिखाकर श्रीधाम वृंदावन परिक्रमा यात्रा को किया रवाना

May 10, 2026 - 20:50
 0
विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने हरी झंडी दिखाकर श्रीधाम वृंदावन परिक्रमा यात्रा को किया रवाना

बयाना (भरतपुर) श्री राधा रानी कीर्तन संस्था, बयाना द्वारा आयोजित मासिक श्रीधाम वृंदावन परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ रविवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ। यात्रा दल को स्थानीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने बड़ी बगीची से भगवान के जयघोष के बीच हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संस्था के संयोजक राजेश गोयल ने बताया कि इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्रीधाम वृंदावन के प्रमुख तीर्थ स्थलों—बांके बिहारी जी, श्री राधाबल्लभ लालजी और चारों धामों के दर्शन करेंगे। साथ ही, परिक्रमा मार्ग में भक्तगण परमपूज्य श्री प्रेमानंद जी महाराज के संगीतमय कीर्तन के साथ भव्य दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त करेंगे।

 राजेश गोयल ने जानकारी दी कि श्री राधा रानी कीर्तन संस्था द्वारा इस यात्रा का आयोजन प्रति माह किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में भक्ति, प्रेम और एकता का संदेश फैलाना है। पूरी यात्रा भजन-कीर्तन, नाम स्मरण और हरि नाम संकीर्तन के आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न होगी।

 इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से हेमंत मंगल, प्रदीप आर्य, राजेंद्रपाल रावत, हुकम पटेल, मनीष गर्ग, सोनू मंगल, वेद प्रकाश सैनी, मोहन इंदोलिया, कोमल अग्रवाल, बीनू पाराशर, चंद्रशेखर सैनी, मंजू शर्मा, भावना गुप्ता, बबीता सैनी, ममता बंसल, कविता बंसल, प्रीति मंगल, मंजू शर्मा और कीर्ति साक्यवार शामिल रहे। वृंदावन के दर्शन और परिक्रमा पूर्ण करने के पश्चात यह दल पुनः बयाना लौटेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................