द्वितीय दिवस पर प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन, 71.86% रही उपस्थिती

May 10, 2026 - 20:53
 0
द्वितीय दिवस पर प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन, 71.86% रही उपस्थिती

खैरथल (हीरालाल भूरानी) अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि परीक्षा में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के परीक्षा में सम्मिलित हो सकें एवं अपने भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकें।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन द्वितीय दिवस पर दो पारियों में जिले के 24 केंद्र पर किया गया जिसमें 14016 विद्यार्थियों में से 10072 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार परीक्षा में कुल 71.86% उपस्थिति रही। परीक्षा में कुल 39.44 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वित्तीय दिवस की प्रथम पारी में 7008 परीक्षार्थियों में से 5064 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 1944 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पारी में 7008 परीक्षार्थियों में से 5008 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 2000 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा से पूर्व उन्होंने परीक्षा से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को पेपर और ओएमआर शीट की सुरक्षा एवं गोपनीयता, कानून व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन, परीक्षार्थियों की सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................